केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले पाॅलिटिकल एलजी मनोज सिन्हा को निबटना होगा इन चुनौतियों से

केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले पाॅलिटिकल एलजी मनोज सिन्हा को निबटना होगा इन चुनौतियों से

Manoj Sinha is New Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी. पिछले साल पांच अगस्त को केंद्र ने अनुच्छेद 370 व 35ए हटाते हुए जम्मू कश्मीर को जम्मू कश्मीर व लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश में अस्थायी रूप से विभावित किया था. उसके बाद से वहां उप राज्यपाल की नियुक्ति की जाने लगी. उसके बाद 31 अक्तूबर को वहां गिरिश चंद्र मुर्मू को पहले उप राज्यपाल की नियुक्ति की गयी थी.


गिरिश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं. वे मोदी के मुख्यमंत्री रहते उनके साथ वहां काम कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें अब केंद्र में कैग नियुक्त किए जाने की संभावना है. मौजूदा कैग राजीव महर्षि का कार्यकाल इस दो दिन बाद आठ अगस्त को समाप्त हो रहा है.

मनोज सिन्हा एक तेज-तर्रार नेता हैं और मोदी सरकार – वन में केंद्र में स्वतंत्री प्रभार के राज्य मंत्री के रूप में उनके कामकाज का शानदार रिकार्ड रहा है. वे गाजीपुर से 2019 में राजनीतिक समीकरण की वजह से गाजीपुर से चुनाव हार गए. उस समय भी यह मांग उठी थी कि उन्हें राज्यसभा भेजा जाए व केंद्र में मंत्री बनाया जाए ताकि उनकी प्रतिभा का भरपूर उपयोग हो सके.

अब मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के रूप में अधिक चुनौती पूर्ण जिम्मेवारी का निर्वाह करना होगा. कश्मीर एक संवेदनशील इलाका है. वहां आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव सहित अन्य निर्णय लेने होंगे. सुरक्षा व आतंकवाद जैसी चुनौतियां भी हैं. आतंकवादी अब लागातर लोकल बाॅडी के प्रमुखों व राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं. धारा 370 को हटाए जाने के बाद भी परिस्थितियां बदली हैं. इन तमाम चुनौतियों से तेज-तर्रार मनोज सिन्हा को निबटना होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक