महाराष्ट्र में बारिश और बाढ से कम से कम 136 की मौत, बढ सकते हैं आंकड़ें, जानें अपडेट
मुंबई : महाराष्ट्र में तेज मानसूनी बारिश से शुक्रवार की शाम तक 136 लोगों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वाड्टीवार ने शनिवार को कहा कि बारिश और बारिश जनित कारणों व दुर्घटनों की वजह से शुक्रवार शाम तक राज्य में 136 लोगों की मौत दर्ज की गयी है।
136 accidental deaths reported in Maharashtra till last evening due to rain and other monsoon-related incidents: Maharashtra Minister of Relief & Rehabilitation, Vijay Wadettiwar(File photo) pic.twitter.com/QjfNlgXyaf
— ANI (@ANI) July 24, 2021
तेज बारिश, भू धंसान व बाढ के कारण कई लोग लापता भी हैं, जिनके बारे में अबतक पुख्ता सूचना नहीं मिल सकी है।
बाढ से अत्यधिक प्रभावित महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के चिपलून के निचले इलाके में एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य का संचालन कर रही हैं और लोगों को निचले इलाकों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जा रही हैं।
Maharashtra: NDRF (National Disaster Response Force) team carries out rescue and relief operations in the flood-affected lower Chiplun area in Ratnagiri district. pic.twitter.com/abmUZpF3hf
— ANI (@ANI) July 24, 2021
वहीं, कोल्हापुर में बारिश से डूबे इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें भोजन का वितरण कर रही है।
कोंकण रेलवे ने शनिवार को कहा है कि तेज बारिश के कारण रोकी गयी रेल सेवाएं आज पुनर्बहाल कर दी गयी हैं।
NDRF personnel distribute food as part of relief operation in the aftermath of heavy rains that led to submerged roads in several parts of Kolhapur, Maharashtra pic.twitter.com/1a4yBu4Lbm
— ANI (@ANI) July 24, 2021
एनडीआरएफ की टीमें एयरफोर्स के साथ विमान से महाराष्ट्र, गोआ, कर्नाटक के अत्यधिक जल प्लावित इलाकों में राहत कार्य चला रही है।
Western Naval Command of the Indian Navy mobilises resources to provide assistance to State and District administrations of affected areas in Maharashtra, Karnataka and Goa that are reeling under flooding of both urban and rural areas due to incessant rains. pic.twitter.com/WMNHyDfv5M
— ANI (@ANI) July 24, 2021
महाराष्ट्र: सांगली ज़िले के पेठ नाका इलाके में बाढ़ के कारण कोलापुर हाईवे पर कई ट्रक जाम में फंसे हैं।
एक व्यक्ति ने बताया, “हम बैंगलोर जा रहे हैं। यहां पर खाने-पीने की भी दुकानें नहीं हैं। प्रशासन ना तो हमारी सुध ले रहा है और ना ही बता रहा है कि जाम कब तत खुलेगा।” pic.twitter.com/oYBsVkrHjW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2021
तलाई गांव से कल आयी थी 33 की मौत की खबर
इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि रायगढ के तलाई गांव में भूस्खलन के बाद 33 शवों को बरामद किया गया है और कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। यह बड़ी दुर्धटना है। उन्होंने कहा था कि 80 से 85 लोग लापता हैं।
लगभग 80-85 लोग लापता हैं। अभी तक 33 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, और भी लोग मलबे के नीचे हैं। ये बड़ी दुर्घटना है: महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी मंत्री एकनाथ शिंदे https://t.co/AC1G4AIZ7P pic.twitter.com/b09ieWBb7Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2021

