FM निर्मला सीतारमण आर्थिक पैकेज पर तीसरे दिन क्या नयी घोषणाएं कर रही हैं, जानें

FM निर्मला सीतारमण आर्थिक पैकेज पर तीसरे दिन क्या नयी घोषणाएं  कर रही हैं, जानें

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर कोरोना महामारी को लेकर आर्थिक पैकेज के अगले हिस्से की आज घोषणा की. वित्तमंत्री ने आज 11 उपायों की घोषणा की जिनमें आठ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, क्षमता और बेहतर लाॅजिस्टिक के निर्माण से संबंधित हैं, जबकि बाकी तीन शासन एवं प्रशासनिक सुधारों से संबंधित हैं.

पशुओं के टीकाकरण ने 13 हजार 187 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा. इससे हमारे प्रोडक्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग बढेगी.

खुरपका-मुंहपका और ब्रुसेलोसिस के लिए 13,343 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया.

लाॅकडाउन अवधि के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 74, 300 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की गयी. प्रधानमंत्री किसान निधि में 18700 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, मानहानि मामले में ऑर्डर शीट तलब

लॉकडाउन अवधि के दौरान दूध की मांग 20-25% कम हो गई. 2020-21 में डेयरी सहकारी समितियों को 2% प्रति वर्ष दर से ब्याज उपदान प्रदान करने की नई योजना लाई गई है. इस योजना में 5000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी से 2 करोड़ किसानों को लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: Great Nicobar Project: 20 हजार करोड़ का मेगा प्लान, भारत को इंडो-पैसिफिक का लॉजिस्टिक्स किंग बनाने की तैयारी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार तुरंत किसानों के लिए फार्म गेट के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये का एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाने जा रही है.

सरकार ने समुद्री और अंतरदेशीय मत्स्य पालन के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना करने का फैसला लिया है. इस कार्यक्रम से 55 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

15,000 करोड़ रुपये का पशुपालन बुनियादी ढांचा विकास कोष स्थापित किया जाएगा : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण.

हर्बल खेती को बढ़ावा देने के लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं; अगले 2 वर्षों में 10,00,000 हेक्टेयर जमीन को कवर किया जाएगा.

सरकार माइक्रो फूड एंटरप्राइजेज (MFEs) के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना लेकर आई है.

सरकार तुरंत किसानों के लिए फार्म गेट के बुनियादी ढांचे के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड बनाने जा रही है.

हर्बल खेती को बढ़ावा देने के लिए 4000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं; अगले 2 वर्षों में 10,00,000 हेक्टेयर जमीन को कवर किया जाएगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक