दिल्ली में नफरत वाले बयान के लिए नेताओं पर दर्ज होगा एफआइआर, अजीत डोभाल प्रभावित इलाकों में पहुंचे

दिल्ली में नफरत वाले बयान के लिए नेताओं पर दर्ज होगा एफआइआर, अजीत डोभाल प्रभावित इलाकों में पहुंचे

नयी दिल्ली : दिल्ली में नफरत फैलाने वाले बयानों के लिए भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं कपित मिश्रा, प्रवेश वर्मा व अनुराग ठाकुर पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिल्ली हाइकोर्ट ने दिया है. अनुराग ठाकुर सांसद व केंद्रीय मंत्री हैं, प्रवेश वर्मा सांसद हैं, जबकि आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा इस बार चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कपिल मिश्रा. हाइकोर्ट ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि इन नेताओं पर पहले क्यों कार्रवाई नहीं हुई. अदालत ने सालिसीटर जनरल तुषार मेहता को कहा कि वे दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को तीन नेताओं द्वारा सीएए हिंसा के सिलसिले में कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की सलाह दें.


न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों पर एफआइआर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी. हाइकोर्ट ने आज कहा कि बाहर के हालत बहुत ही खराब हैं और दिल्ली को एक बार फिर 1984 वाला दिल्ली नहीं बनने देंगे.

उधर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा को लेकर बैठक की. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के साथ कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में शामिल हुए और उसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक की और फिर उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के कार्यालय पहुंचे, जहां से वे प्रभावित इलाकों को जायजा लेने निकले.

यह भी पढ़ें: 9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं

अजीत डोभाल मौजपुर इलाका पहुंचे और प्रभावित जगहों पर गए व लोगों से मिले. इस दौरान उन्होंने लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए कहा कि हालात नियंत्रण में है और उन्होंने कहा कि मुझे व्यवस्था लागू करने वाली एजेंसियों पर भरोसा है और पुलिस अपना काम कर रही है. अजीत डोभाल ने स्थानीय लोगों, महिलाओं से बात भी की. उन्होंने कहा कि प्रेम की भावना बना कर रखिए, हमारा एक देश है, हम सब को मिलकर रहना है. देश को मिल कर आगे बढाना है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन