झारखंड : मंत्री हाजी हुसैन व उनके बेटे की कोरोना जांच निगेटिव
On
रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के वरिष्ठ मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व उनके बेटे तनवीर हुसैन की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इसस मंत्री और उनके परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है. पिछले सप्ताह हाजी हुसैन अंसारी के बेटे को दिल्ली में तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के संदेह में देवघर जिला प्रशसन ने क्वारंटाइन में भेज दिया था और मंत्री एवं उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को होम क्वारंटाइन में रहने का आदेश दिया था.
हालांकि उस समय मंत्री के बेटे ने इस बात से इनकार किया था कि वह मरकज में शामिल होने गया था. वहीं, मंत्री हाजी हुसैन ने भी कहा था कि उनका बेटा सालों पहले छात्र जीवन में दिल्ली गया था और हाल के सालों में वह दिल्ली नहीं गया है. वहीं, रांची की उपायुक्त ने कहा था कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

