भारत ने रचा इतिहास, न्यूज़ीलैण्ड को किया क्लीन स्वीप, सीरीज 5-0 से जीता

भारत ने रचा इतिहास, न्यूज़ीलैण्ड को किया क्लीन स्वीप, सीरीज 5-0 से जीता

माउंट माउंगानुई: भारत ने न्यूज़ीलैण्ड की जमीं पर इतिहास रच दिया है। पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। माउंट माउंगानुई में हुए पांचवे और आखिरी मैच में न्यूज़ीलैण्ड को 7 रनों से हरा दिया।

यह भी पढ़ें: फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 163 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से आज रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे, जबकि विराट कोहली को आराम दिया गया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के तरफ से केएल राहुल ने 45 रन और कप्तान शर्मा ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके बदौलत टीम ने 164 रनों का टारगेट न्यूज़ीलैण्ड के सामने रखा। केएल राहुल ने अपनी 33 गेंदों की पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाये. वहीँ रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में 3 चौके और इतने ही छक्के लगाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैण्ड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्टिन गुप्टिल (2) और कोलिन मुनरो (15) सस्ते में निपट गए। लेकिन इसके बाद रोस टेलर (53) और टिम सीफर्ट (50) की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को जीत की पटरी पर लौटा दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आक्रमण के सामने न्यूज़ीलैण्ड की टीम पस्त हो गयी और जवाब में  156 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गयी।

भारत की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकटें और वाशिंगटन सुन्दर ने एक विकेट झटके।

मैन ऑफ़ द मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को चुना गया, वहीँ मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब केएल राहुल को मिला, जिन्होंने पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर