विभिन्न पदों के लिए जेपीएससी ने घोषित की परीक्षा की तिथि

विभिन्न पदों के लिए जेपीएससी ने घोषित की परीक्षा की तिथि

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 28 पदों के लिए छठी सीमित डिप्टी कलक्टर लिखित परीक्षा चार अप्रैल से आयोजित होगी, जो कि पांच अप्रैल तक चलेगी। इसके अलावा दस पदों के लिए संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉग) परीक्षा- 2017 के लिए प्रारम्भिक परीक्षा 17 मई को आयोजित की जायेगी।

साथ ही सहायक लोक अभियोजक (एपीपी)-2018 के 148 रिक्तियों के लिए आयोग ने 27 अप्रैल से 6 मई तक साक्षात्कार लेने का फैसला किया है। इसके अलावे कृषि विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर/सब डिवीजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 26 अप्रैल से प्रारंभ होगी, जो कि 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसके बाद 18 से 22 जून तक इंटरव्यू होगा। साइंटिफिक ऑफिसर के पांच रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू का आयोजन 21 अप्रैल को किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सहायक इंजीनियर की नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक आयोजित किया जाएगा, जबकि इंटरव्यू 29 जून से 15 जुलाई तक लिया जाएगा। नगर विकास विभाग में एकाउंट्स पदाधिकारी के 16 पदों के लिए 19-21 अप्रैल तक लिखित परीक्षा होगा और इंटरव्यू 25 से 26 जून लिया जायेगा। वहीं, जेपीएससी के कैलेंडर के मुताबिक, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) के 637 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 से 12 मई तक मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा, जबकि साक्षात्कार 19 से 23 जुलाई तक लिया जाएगा।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान