रांची के अखबारों की आज की सुर्खियां, पहली सूची में सरयू-नीलकंठ का नाम नहीं, शेषन का निधन
रांची : रांची से आज प्रकाशित होने वाले अखबारों में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम का एलान ही बड़ी खबर है. प्रभात खबर ने लिखा है कि चंद्रवंशी, सीपी सिंह को टिकट, सरयू, नीलकंठ पहली सूची में नहीं. अखबार ने लिखा है कि भाजपा की पहली सूची में 52 नामों का एलान किया गया है, जिसमें 10 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं.


भास्कर ने अंदर के पन्ने पर एक स्टोरी दी है: रांची से हवाई सफर के लिए चार साल में 15 लाख यात्रियों की संख्या बढी, ट्रेन में 12 लाख घटे. साल 2018-19 में 23.12 लाख यात्रियों ने यात्रा की है. हज के लिए फाॅर्म भरने की तारीख पांच तक बढाने की भी खबर अखबार ने दी है.
दैनिक जागरण ने लिखा है कि भाजपा ने अपने 10 सीटिंग एमएलए का टिकट काटते हुए 52 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. अखबार ने लिखा है – रघुवर सहित 30 विधायकों को टिकट. अखबार ने कांग्रेस की सूची की भी खबर दी है. महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार बनाने का न्यौता भी अखबार की अहम खबर है. इसके साथ ही एनएसए अजीत डोभाल की अयोध्या मामले के फैसले के संबंध में धर्म गुरुओं के साथ बैठक भी बड़ी खबर के रूप में अखबार ने छापी है. अखबार ने हेडिंग दी है – सौहार्द के साथ मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढेगी सरकार.
Related Posts

Latest News

