#GorundReport कोरोना काल में गरीब परिवारों का हाल बुरा, कुली का काम करने वाला शख्स बेरोजगार, गुजारा मुश्किल

#GorundReport कोरोना काल में गरीब परिवारों का हाल बुरा, कुली का काम करने वाला शख्स बेरोजगार, गुजारा मुश्किल

रांची : कोरोना वायरस ने हमारे जीवन में कुछ महीनों पहले ही दस्तक दिया है। मगर इस महामारी की मार गरीब परिवार पर कैसी पड़ी है, दूर से इसका अंदाज़ा लगाना भी बहुत मुश्किल है। देश भर में लोग कोरोना वायरस से बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन एक गरीब परिवार के लिए यह वक़्त दोहरा संकट लेकर आया है।

ऐसे ही एक गरीब परिवार की स्थिति को समझने के लिए हम उनसे रूबरू हुए। यह जानने के लिए कि उन्हें किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कोरोना काल में वह अपनी ज़िन्दगी कैसे गुज़र बसर कर रहे हैं। यह परिवार रांची से मात्र 15 किमी की दूरी सिद्रौल में रहता है। यह बबलू लकड़ा व सोनी लकड़ा का परिवार है। नामकुम के सिद्रौल के रहने वाले ये दोनों पति-पत्नी हैं।

इस तस्वीर को देखकर आपको यह ज़रूर समझ आ रहा होगा कि यह परिवार किस तरह की तकलीफ में हो सकता है। इस परिवार के घर का मुख्य दरवाज़ा थर्माकॉल से बनाया हुआ है या फिर यह कहना सही होगा कि इस परिवार ने जुगाड़ लगा कर थर्माकॉल का दरवाज़ा लगाया है। परिवार की हालत कोरोना महामारी आने से पहली भी बुरी ही थी। मगर महामारी आने के बाद परिवार के हालात बद से बदतर हो गए हैं। इस परिवार में माता-पिता और उनके तीन बच्चे रहते हैं।

परिवार के हालात जानने के लिए हमने उनसे बात कि तो उन्होंने बताया उनके पति फिलहाल कोई काम नहीं करते हैं। घर जैसे-तैसे चल रहा है। उनके पति कुली का काम कर रहे थे, मगर कोरोना काल के इस दौर में काम मिलना भी मुश्किल हो गया है। इंदिरा आवास योजना को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने के बाद भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है। आगे उन्होंने बताया कि मुखिया उनके अपने रिश्तेदार हैं। फिर भी यह लोग इस सुविधा से अब तक वंचित हैं।

बता दें कि यह परिवार शुरू से ही इस घर में रह रहा है। शायद घर की आदत तो हो गई है, लेकिन तकलीफे बढ़ गयी हैं। इंदिरा आवास योजना के तहत घर की सुविधा भी इन्हें अब तक नहीं मिल पायी है। पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, वहीं गरीब लोगों की यह अग्निपरीक्षा दोगुनी हो गयी है। यह स्थिति रांची से केवल 15 किमी दूर स्थित सिद्रौल की है, अब आप इस परिवार की दशा देख कर यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सुदूरवर्ती गांवों में कैसे हालात होंगे। ऐसे कितने परिवार इस दर्द और तकलीफ से गुज़र रहे होंगे कि जिनके लिए दो वक्त की रोटी भी जुटाना मुश्किल हो रहा होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक