14 फरवरी को मध्यप्रदेश के उज्जैन में होगा सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन : देव नंदन कुमार

14 फरवरी को मध्यप्रदेश के उज्जैन में होगा सवर्ण मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन : देव नंदन कुमार

रांची : अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन महाकाल की नगरी उज्जैन मध्यप्रदेश में चौदह फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सवर्ण बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस आयोजन में देशभर के गरीब लाचार बेरोजगार आवास विहीन भूमिहीन सवर्णों के मुद्दे उठाए जाएंगे और विकास योजनाओं में उनको महत्व देने पर चर्चा की जाएगी व इसको लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। उक्त बातें अखिल भारतीय सवर्ण युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश सचिव और नियुक्त प्रभारी देव नंदन कुमार ने कही।

 

यह भी पढ़ें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

सवर्ण मोर्चा झारखंड प्रदेश के सचिव देव नंदन कुमार ने आगे कहा कि भारतीय सवर्ण समाज के सबसे अग्रणी प्रखर व भिष्मपितामह नेता अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यह राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा, जिनके राष्ट्रव्यापी संघर्ष , आंदोलन, विचार और‌ नीतियों‌ से देशभर में सवर्णों की ओर सरकार, राजनीतिक दलों और मीडिया की कुछ संवेदनशीलता दिखाई देने लगी है।

 

सवर्ण मोर्चा केंद्र व राज्यों के बजट में भी अन्य सभी वर्गों की तरह सवर्ण समाज के मूलभूत विकास का लिए अलग से सवर्ण हिस्सेदारी की मांग अपने अधिवेशन में उठाएगा, ताकि देशभर की सरकारों को सवर्ण समाज की जरूरत समझ में आ सके। इसके अलावा इस राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह को राष्ट्रीय सवर्ण रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान