विवादों से घिरी सातवीं जेपीएससी सिविल परीक्षा रद्द, उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जाँच
On
रांची: विवादों में घिरती नजर आ रही जेपीएससी की सातवीं सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को हेमंत सरकार ने रद्द कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण का प्रावधान न होने की वजह से राज्य सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग से परीक्षा के आयोजन को लेकर भेजी गई अनुशंसा को भी वापस मंगा लिया है।
कार्मिक विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने जेपीएससी जा सचिव रणेंद्र कुमार को पत्र भेजकर वर्ष 2017, 2018, एवं 2019 के लिए संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली सिविल सेवा की परीक्षा की सूचना रद्द करने को कहा है। साथ ही इससे जुड़ी सभी पदों पर नियुक्ति को लेकर भेजी गई अनुशंसा वापस करने को कहा है।


यह भी पढ़ें: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता: बरही हत्या कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


