Tamar News: वाहन चेकिंग में कार से 2 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

चेकिंग के क्रम में वाहन से 1,95,000 रुपए हुए बरामद 

Tamar News: वाहन चेकिंग में कार से 2 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस 
बरामद कैश

पुलिस राशि और वाहन को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. बरामद रुपए का मालिक बिहार के बक्सर जिले का बताया जा रहा है. विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तमाड़ पुलिस डोडेया मोड़ में बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. 

तमाड़: विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में जगह जगह चेकपोस्ट और चेकनाका लगा कर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वाहन चेकिंग के दौरान अब तक कई जगहों पर विभिन्न वाहनों से जेवरात समेत मगदी बरामद की जा चुकी है. इसी कड़ी में बुधवार को रांची-टाटा एनएच-33 पर डोडेया मोड़ में बने चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक वाहन से नगद 1,95,000 रुपए बरामद हुए. बरामद रुपए का मालिक बिहार के बक्सर जिले का बताया जा रहा है. पुलिस राशि और वाहन को अपने कब्जे में लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तमाड़ पुलिस डोडेया मोड़ में बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. 

इस दौरान रांची से टाटा और टाटा से रांची की ओर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर पुलिस तलाशी ले रही थी.  इसी क्रम में टाटा से रांची की ओर आ रही नेक्सोन कार (बी आर 44 आर 5395) को रोका गया. उसमें गहनता से जांच की गई. जांच के क्रम में एक झोले से नगदी मिला. इसमें 1,95,000 रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया. वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में कर लिया. पूछताछ करने पर नेक्सोन कार सवार युवक अमित कुमार ने बिहार के बक्सर जिले के गोलापुर का निवासी बताया. अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वे खरीददारी करने कोलकाता गए थे. किसी कारण से खरीददारी नहीं कर पाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान