Ranchi News: डॉ० आरिफ नसीर बट्ट गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सदस्य मनोनित

रांची में समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं भाजपा नेता डॉ० आरिफ नसीर बट्ट

Ranchi News: डॉ० आरिफ नसीर बट्ट गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सदस्य मनोनित
डॉ० आरिफ नसीर बट्ट (फाइल फोटो)

हिंदी सलाहकार समिति के विद्वानों की सूची में डॉ० आरिफ को शामिल करना झारखण्ड के लिए भी गर्व की बात है. डॉ० आरिफ नसीर बट्ट झारखण्ड के एक ऐसे शख्सियत हैं जिन्होंने अपने काम के बदौलत पूरे देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

रांची: भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग में झारखंड की राजधानी रांची के डॉ० आरिफ नसीर बट्ट को सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है. हिंदी सलाहकार समिति के विद्वानों की सूची में डॉ० आरिफ को शामिल करना झारखण्ड के लिए भी गर्व की बात है. डॉ० आरिफ नसीर बट्ट झारखण्ड के एक ऐसे शख्सियत हैं जिन्होंने अपने काम के बदौलत पूरे देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. विद्वानों की सूची में शामिल करने का सबसे अहम कारण यह भी रहा कि डॉ० आरिफ नसीर बट्ट बीबीएम, पीजीडीबीएम, एमबीए, एमफिल , पीएचडी एलएलबी, एलएलएम किए हुए हैं. इन सबके अलावा अन्तर्राष्ट्रीय संस्था आईएचआरसी के डिप्लोमेटिक हेड, पीजेएचआरएफ के चेयरमैन भी हैं. 

डॉ० आरिफ समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार जुड़े रहते हैं. कोरोना काल में इन्हें झारखंड के ऑक्सीजन मैन तक की उपाधि तक दी गई थी. इन्होंने कोरोना काल में जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ साथ जरूरतमंदों तक अनाज, राशन पहुंचाने का भी काम किया है  और लगातार समाजसेवा से जुड़े भी रहते हैं. कोई भी जरूरतमंद इनके दरवाजे से खाली नहीं लौटता है. सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कामों में भी हमेशा लगे रहते हैं. ईद,दुर्गा पूजा, गणपति पूजा, मुहर्रम जैसे हर त्यौहार में ये पूजा आयोजन समितियों की बढ़ चढ़कर मदद करते हैं. पॉलिटिकल बैकग्राउंड की बात करें तो आरिफ नसीर बट्ट झारखंड भाजपा से जुड़े हैं और अल्पसंख्यक भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं. ऐसे में गृह मंत्रालय की इन पर नजर जाना लाजिमी है. झारखण्ड के इस शख्स को हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनित करना झारखण्ड के लिए भी गर्व की बात है.

Ranchi News: डॉ० आरिफ नसीर बट्ट गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में सदस्य मनोनित
गृह मंत्रालय द्वारा भेजा गया पत्र.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन
बरहरवा में खुली फायर एंड सेफ्टी एकेडमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर
लोहरदगा की खेल क्रांति को मिलेगा नया आयाम! सेन्हा और भण्डरा में स्टेडियम निर्माण की मांग, कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा गया प्रस्ता
Sahibganj News: उधवा के सरकारी स्कूल में कागजों पर पढ़ाई, हकीकत में घोटाला
राहुल गांधी, खड़गे, ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने अभिनव सिद्धार्थ को दिया आशीर्वाद
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस की चिंता, एएसडीडी सूची में 40 लाख से अधिक नाम
मेघातरी घाटी में बस-ट्रक समेत चार वाहनों की टक्कर, घंटों जाम में फंसे यात्री
गिरिडीह में पेयजल संकट पर सिविल सोसाइटी का प्रदर्शनात्मक ज्ञापन, नगर आयुक्त और महापौर से की तत्काल कार्रवाई की मांग
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 39 यात्री घायल
साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ