Ranchi News: कांग्रेस ने सामलौंग में किया 'संवाद आपके साथ' कार्यक्रम

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी हुए शामिल

Ranchi News: कांग्रेस ने सामलौंग में किया 'संवाद आपके साथ' कार्यक्रम
कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि होते हैं. आप सभी पार्टी के रीढ़ हैं, इसलिए उनके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

रांची: रांची जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 'संवाद आपके साथ' कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में सामलौंग स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में संपन्न हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एआईसीसी के रांची लोकसभा पर्यवेक्षक विकास उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है और आप सभी उसके रीढ़ हैं. उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में पार्टी नई पहल करते हुए प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं के प्रति उत्तरदायी एवं विकास कार्यों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उनसे शपथ पत्र लेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी में सर्वोपरि होते हैं इसलिए उनके मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

आज के इस 'संवाद आपके साथ' कार्यक्रम को रवींद्र सिंह,अध्यक्ष, मार्केटिंग बोर्ड, संजय लाल पासवान, अध्यक्ष,आवास बोर्ड, अभिलाष साहू, अध्यक्ष,ओबीसी विभाग, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साहु,अजय नाथ शाहदेव,अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, सत्यनारायण सिंह, सुरेश बैठा, अमरेन्द्र सिंह,बेलेस तिर्की,सुंदरी तिर्की, सीता लकड़ा आदि वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश