चुनाव भाजपा के झूठ- जुमलों का बदला लेने का मौका: सुबोधकांत

चुनाव भाजपा के झूठ- जुमलों का बदला लेने का मौका: सुबोधकांत

रांची: लोकसभा चुनाव के बाबत बुधवार को कांग्रेस व झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त बैठक करते हुये एकजुटता के साथ सुबोधकांत सहाय को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस बाबत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय ने कहा कि चुनाव के वक्त तो भाजपा के लोग बड़ी- बड़ी घोषणा करते हैं, लेकिन चुनाव बाद इसे पूरा करने की बारी पर इसे जुमला कहते हुये बरगलाने का काम करती है।

सुबोधकांत ने कहा कि भाजपा मतदाताओं का अपमान करनेवाली पार्टी है। यह चुनाव भाजपा के झूठ तथा जुमलों का बदला लेने का सही अवसर है। श्री सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जनता से समन्वय स्थापित कर उन्हें भाजपा के झूठे वादों को केवल याद करा दे। यही मेरे लिये सबसे बड़ा प्रचार होगा। इस मौके पर मौजूद झामुमो महासचिव सुप्रीयो भटाचार्य ने कहा कि महागबंधन बनने से भाजपा सहित उनके सहयोगियों की बेचैनी बढ़ गई है। यही बेचैनी चुनाव में भाजपा के हस्र को बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि महागबंधन के कार्यकर्ता एकजुट है व पूरे राज्य से भाजपा का सूफड़ा साफ कर देगा। इस बाबत अंतु तिर्की, डा. जावेद अहमद, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने भी अपने विचार रखे। मौके पर वर्षा गाड़ी, विनोद पांडेय, पवन जेडिया, संमनूर मंसूरी, दीपक लाल, विनय सिन्हा दीपू, राजन वर्मा, विशाल सिंह सहित दोनों दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान
निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मतदाताओं से की अहम अपील
कोडरमा में ग्रिजली विद्यालय में बड़ा हादसा, स्टीम बॉयलर ब्लास्ट से पांच कर्मी घायल
कुरडेग ब्लॉक टीम ने ठेठईटांगर में जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया सफल एक्सपोजर विजिट
धनबाद में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, दो गंभीर
ट्रेनों की देरी से परेशान यात्रियों को लेकर मधु कोड़ा ने दक्षिण-पूर्व रेलवे जीएम से की मुलाकात
पूर्वी सिंहभूम में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत
रांची में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे