23 सितंबर को आयोजित प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम को लेकर श्रमिक संघ अध्यक्ष अजय राय ने किया दौरा
सभी कर्मियों से एकजुट होने की अजय राय ने की अपील
अजय राय ने कहा, सभी कर्मी एकजुट होकर उस दिन घेराव कार्यक्रम में शामिल हों ताकि ऊर्जा निगम से लेकर सरकार तक को मालूम हो कि किसके बलबूते विद्युत सप्लाई की व्यवस्था चल रही है.
रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहां के क्षेत्र का दौरा किया साथ ही विद्युत कर्मियों के साथ सीआईपी टीना मैदान में बैठक की. इस अवसर पर अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 23 सितंबर का प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम आर पार की लड़ाई होगी जिसमें हरेक विद्युतकर्मी की सहभागिता उनका भविष्य तय करेगा. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी एकजुट होकर उस दिन घेराव कार्यक्रम में शामिल हों ताकि ऊर्जा निगम से लेकर सरकार तक को मालूम हो कि किसके बलबूते विद्युत सप्लाई की व्यवस्था चल रही है.
ये है श्रमिक संघ की मांग
आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करो, उर्जा निगम पुरानी व्यवस्था लागू करो, होमगार्ड के तर्ज पर मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो, सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो आदि. मांग श्रमिक संघ की ओर से रखी गई है#

Related Posts

Latest News

