हॉकी इंडिया लीग 2024-25: 28 दिसंबर से झारखंड और ओडिशा में होगा आयोजन

महिला लीग के सारे मैच रांची में होंगे

हॉकी इंडिया लीग 2024-25: 28 दिसंबर से झारखंड और ओडिशा में होगा आयोजन
फाइल फोटो

पुरुष हॉकी लीग 28 दिसंबर को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि 12 जनवरी से महिला हॉकी लीग की रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम से शुरुआत होगी. हॉकी लीग का आयोजन 28 दिसंबर से 1 फरवरी तक किया जायेगा.

रांची: हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का आयोजन 28 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. झारखंड और ओडिशा को इसकी संयुक्त मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है. हॉकी लीग का आयोजन 28 दिसंबर से 1 फरवरी तक किया जायेगा. इसमें आठ पुरुष और छह महिला टीमें भाग लेंगी. पुरुषों की लीग में चेन्नई, लखनऊ, पंजाब, कोलकाता, दिल्ली, ओडिशा, हैदराबाद, रांची. महिला टीमों में हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा, शेष दो फ्रेंचाइजी टीमों की घोषणा आने वाले दिनों में होगी. 

रांची में होंगे महिला लीग के सारे मैच 

पुरुष हॉकी लीग 28 दिसंबर को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि 12 जनवरी से महिला हॉकी लीग की रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम से शुरुआत होगी. महिला लीग के सारे मैच रांची में होंगे. महिला हॉकी लीग का फाइनल मैच 26 जनवरी को रांची में खेला जाएगा जबकि पुरुष हॉकी लीग का फाइनल 1 फरवरी को राउरकेला में खेला जायेगा. इसको लेकर रांची और राउरकेला में हॉकी के काफी प्रशंसक हैं. इसके लिए टिकट फ्री करने का निर्णय लिया गया है. स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को नि:शुल्क वर्चुअल टिकट लेना आवश्यक होगा. मैच का टिकट ऑनलाइन माध्यम से लिया जा सकता है. टिकट बुक करने के लिए विंडो खोल दिए गए हैं.

 

यह भी पढ़ें सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह

 

यह भी पढ़ें सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह
Ranchi news: मनीष सोनी के भजनों से गूंजा बिरसा मुंडा फन पार्क
Koderma news: पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Koderma news: पुत्री ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi news: NUSRL में बजट पर हुई परिचर्चा, विकास, स्थिरता और समावेशी विकास में संतुलन
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की दूरी शेष भारत के साथ काम कर रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद: संजय सेठ
Koderma news: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Ranchi news: "एग्रोटेक किसान मेला-2025" के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सीएम, बोले कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका
Ranchi news: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश कार्यालय में मनाई गई खुशियां
कोल इंडिया रांची मैराथन: ऐतिहासिक दौड़ का रविवार को भव्य आयोजन
अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, 10,000 करोड़ रुपये किए दान
सनातन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संवाहक रहे स्व कामेश्वर चौपाल: बाबूलाल मरांडी