Bollywood: दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम रखा 'दुआ', साझा की पहली तस्वीर

बी-टाउन के पावर कपल ने पोस्ट शेयर कर बताया बेटी का नाम 

Bollywood: दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम रखा 'दुआ', साझा की पहली तस्वीर
दीपिका-रणवीर (फाइल फोटो)

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था. रणवीर सिंह कई बार अपनी बेटी के आने की खुशी जाहिर कर चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने या दीपिका ने अपनी प्रिंसेस की कोई झलक नहीं शेयर की थी.

बॉलीवुड: बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी साल सितंबर के महीने में पहली संतान के माता-पिता बने. कपल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में लक्ष्मी का स्वागत किया था. डेढ़ महीने तक लाइमलाइट से दूर रखने के बाद अब कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है.

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था. रणवीर सिंह कई बार अपनी बेटी के आने की खुशी जाहिर कर चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने या दीपिका ने अपनी प्रिंसेस की कोई झलक नहीं शेयर की थी. हालांकि, अब न केवल उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है, बल्कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी रीवील कर दिया है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया नाम 

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दुआ पादुकोण सिंह. ‘दुआ’ जिसका अर्थ है ‘प्रार्थना’. वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब हैं. हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं. दीपिका और रणवीर.’’ फोटो में दीपिका पादुकोण बेटी ‘दुआ’ को पकड़े हुए नजर आ रही हैं, हालांकि बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. 

फोटो शेयर होने के कुछ मिनटों बाद ही वायरल हो गई. फैंस फोटो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस की बेटी के नाम की तारीफ कर रहे हैं. तस्वीर में मां-बेटी दोनों रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. इस जोड़ी ने अपनी लाडली के नन्हें पैरों की झलक दिखाई है. 

Read More.. Sahebganj News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: एक एथलीट और दो कोच का चयन

क्या मतलब है बेटी के नाम का?

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण कोंकणी हैं और रणवीर सिंह सिंधी हैं, उन्होंने अपनी बेटी के लिए अरबी नाम चुना है. ‘दुआ’ एक शब्द है जिसकी उत्पत्ति अरबी भाषा से हुई है. दुआ एक फीमेल नाम है और इसका मतलब प्रार्थना है. इसका एक सुंदर धार्मिक संदर्भ है, जैसे इस्लाम में, यह ईश्वर से प्रार्थना करने की एक क्रिया है. इतना ही नहीं, बल्कि दुआ की उत्पत्ति भी अल्बानिया में हुई है, जहां इसका मतलब 'प्यार' है.

Read More.. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ताओं की बड़ी सफलता, दिमाग से चलेगी व्हीलचेयर

दीपिका-रणवीर वर्क फ्रंट

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सिंघम अगेन में कैमियो किया है. ये फिल्म इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह का भी कैमियो है. वहीं दीपिका के पास पाइपलाइन में कई और प्रोजेक्ट हैं. वह नाग अश्विन की कल्कि 2 जनवरी-फरवरी 2025 में फ्लोर पर आ जाएगी. अगले साल, वह बिग ‘बी’ के साथ द इंटर्न पर काम शुरू करने की भी प्लानिंग कर रही हैं. वहीं रणवीर सिंह फरहान अख्तर की डॉन 3 में नजर आएंगे.

Read More.. Sahebganj News: भक्ति और उत्साह का सैलाब: कोटालपोखर की सड़कों पर निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा

https://www.instagram.com/p/DB1Q1_JsXWd/?utm_source=ig_web_copy_link

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें