सीएम हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का और डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया नमन, पुष्प अर्पण कर दी श्रद्धांजलि
कल्पना सोरेन एवं राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मौजूद
.jpg)
शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उनके साथ पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे.

झारखण्ड की माटी के लाल, अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक, परमवीर चक्र विजेता अमर वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। pic.twitter.com/mdL59Pw5HD
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 3, 2024
आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के राजेंद्र चौक पहुंचे. उन्होंने इस मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया. इस संबंध में उन्होंने एक्स पर तसवीरें साझा कर पोस्ट में लिखा है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर शत-शत नमन. इस अवसर पर उनके साथ पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन एवं झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहे.
देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर शत-शत नमन। pic.twitter.com/4I7VdStgir
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 3, 2024