सीएम हेमंत सोरेन ने रांची की सड़कों पर रात में घूम-घूम कर गरीबों को बांटा कंबल

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची की सड़कों पर रात में घूम-घूम कर गरीबों को बांटा कंबल

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार रात लगभग 9 बजे रांची शहर के विभिन्न फुटपाथों और रैन बसेरों में पहुंचे और गरीबों व निःसहायों के बीच कंबल बांटा. मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का भी वितरण किया. मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण भी किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहर के कुछ इलाकों में गरीब-असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच जाकर देखा. बढ़ती ठंड से इन्हें राहत पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है. इनकी राहत के लिए कंबल का वितरण राज्य सरकार का एक छोटा-सा प्रयास है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर हो सके इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर कार्य करेगी. सरकार की योजनाओं का लाभ इन सभी लोगों को शत-प्रतिशत पहुंचे यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

 

जिला प्रशासन को राज्य सरकार का निर्देश

यह भी पढ़ें: प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया कि सभी जिला अपने-अपने जिले में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथों, चौक-चौराहों पर अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें. बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन संवेदनशील और तत्परता के साथ कार्य करें.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ

इस अवसर पर रांची के उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका