गाँव के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन ले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

गाँव के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन ले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

रामगढ: जिले के गोला प्रखंड के अंतर्गत रायपुरा गाँव में गेल कंपनी द्वारा गाँव के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन बिछाने और पूर्व रामगढ विधानसभा प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर पर कम्पनी द्वारा केस करने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता सीता देवी एवं संचालन गीता देवी ने की। इस बैठक में बिनू कुमार महतो युवा टाइगर भी उपस्थित हुए।

बैठक में इस बात को लगातार उठाया गया कि ग्रामीणों द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को शिकायत करने पर डीसी ने जिस जांच टीम को भेजा था, उस टीम ने गेल कंपनी के पदाधिकारियों के दबाव में आकर ठीक से जांच नहीं कियाइसके अलावा ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गाँव के लोग पाइपलाइन के लिए गाँव के आगे या पीछे से जमीन देने के लिए तैयार हैंलेकिन, गाँव के बीच से पाइपलाइन नहीं गुजारा जा सकताइसके अलावे बिनू महतो पर रंगदारी और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर कंपनी द्वारा की गयी केस को लेकर भी ग्रामीणों में आक्रोश है। 

इन सब मुद्दों पर चर्चा करने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को धमकी दीजिसपर उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनकी मदद नहीं करेगा, तो वे लोग मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं गेल सचिवालय को आवेदन देकर इस मामले में शिकायत करेंगेवहीँ बिनू महतो ने कहा कि वे ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़ेंगेइस बैठक में मौके पर मीना देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, संगीता देवी, सीता देवी, रासो देवी, कुंती देवी, रेखा देवी, शांति देवी, कमली देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 

आपको बता दें कि बैठक से पूर्व ग्रामीणों ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं गेल को आवेदन कर पाइपलाइन से सम्बंधित शिकायत की थी, जिसमें ग्रामीणों को कंपनी द्वारा डराने-धमकाने की बात कही गयी थी

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान