गाँव के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन ले जाने के विरोध में उतरे रायपुरा के ग्रामीण

गाँव के बीचों-बीच गैस पाइपलाइन ले जाने के विरोध में उतरे रायपुरा के ग्रामीण

रामगढ: जिले के गोला प्रखंड के अंतर्गत रायपुरा में गेल द्वारा गैस पाईप लाईन बिछाने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने रामगढ़ के उपयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला पुलिस के अलावे गोला के अंचल अधिकारी एवं थाना तथा गेल को आवेदन दिया।

आवेदन में कंपनी के साजिशों को अवगत कराया गयाइसके अलावा कंपनी द्वारा डराए-धमकाए जाने से ग्रामीण आक्रोश में हैंग्रामीणों का कहना है कि गाँव के पूरब में रेलवे लाइन बिछी हुई है, जबकि उत्तर और दक्षिण से हाई टेंशन तारें गुजरी है एवं पश्चिम की ओर नदी है इस कारण आये दिन इलाके में जान-माल का नुकसान होते रहता है इसके अलावा यहाँ के लोगों के लिए खेती ही एकमात्र आय का स्रोत है और गैस पाइपलाइन के विस्तार से किसानों को भारी नुकसान होने की सम्भावना है

ग्रामीणों ने राज्य सरकार एवं सम्बंधित पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि पाइपलाइन के विस्तार के कार्य को गाँव में जल्द रोका जाए तथा जांच पड़ताल करके गांव की बाहर से पाइपलाइन का विस्तार किया जाए। विरोध करने वालों में बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, सीता देवी, ममता देवी, सुंदरी देवी, एतोरिया देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, मानो देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान