झारखंड को सुबोध, शिबू, बाबूलाल व अर्जुन की जरुरत: प्रवीण सिंह
On
रांची: जेवीएम के पूर्व महासचिव प्रवीण सिंह काफी दिनों बाद आज मीडिया से रुबरु हुए व कहा कि अक्षम लोगों के कारण मैं झाविमों से अलग हो गया था, लेकिन पुनः चार साल बाद इसी पार्टी से न सिर्फ वापसी कर रहा हूं, बल्कि आगे भी इसी के साथ आगे चलूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास व स्थानीय लोगों की भलाई के लिए शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुबोधकांत सहाय और अर्जुन मुंडा की जीत बहुत मायने रखती है।
प्रवीण सिंह ने कहा कि मैं विपक्ष में होने के बावजूद झारखंड के हित की बात कहने में संकोच नही करता। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी सबसे अच्छा नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। कहा कि मेरी भूमिका पलामू ,चतरा, रांची, लोहरदगा जैसे लोकतांत्रिक क्षेत्रों में अच्छी होगी। मूरी में घटित घटना के बाबत उन्होंने कहा कि यह मोब लिंचिंग व अन्य असामाजिक तत्वों को मिली सुविधाओं का ही परिणाम है कि आज गरीब और असहाय लोगों को अपनी जान गवां कर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए यह जरुरी है कि हम प्राकृतिक केंद्रित विकास पर ही निर्भर रहे।
मनोज का देगें साथ: प्रवीण सिंह ने महागठबंधन के तहत चतरा से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के पक्ष में काम करने की वकालत की। कहा कि मौजूदा परिदृश्य में चतरा के राजनीति में स्थानीय नेता की मांग है। लिहाजा मनोज यादव झारखंडी हैं व सुभाष यादव बाहरी।
Edited By: Samridh Jharkhand
