होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने की आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा बढाने की मांग

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने की आयुष चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा बढाने की मांग

रांची : द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची के सचिव डॉ राजीव कुमार के नेतृत्व में आयुष विभाग के चिकित्सा पदाधिकारीयों के एक शिष्टमंडल ने झारखंड के वित्तमंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर एलोपैथ चिकित्सा संवर्ग की तरह आयुष चिकित्सकों की भी सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की अनुरोध किया. इस पर वित्त मंत्री ने अपने सहमति जताई और साथ ही साथ स्वास्थ्य मंत्री से इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार विमर्श करने का अनुरोध किया.

वर्तमान में कोरोना महामारी में आयुष चिकित्सकों और उन के द्वारा किए गए सेवाकार्य से पूरे झारखंड की जनता को जो लाभ मिला है इसकी उन्होंने सराहना भी की. साथ ही साथ आयुष प्रतिनिधिमंडल ने बिहार राज्य के मापदंडों को हवाला देते हुए झारखंड राज्य में भी चिकित्सकों की उम्र सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया और आयुष विभाग के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई और उन्होंने बोला भी आगे भी कोई भी मेरी जरूरत हो तो हम इस आयुष चिकित्सा पद्धति के लिए जो भी सहयोग सरकार से बन पड़ेगा उसे किया जाएगा. इसके लिए द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव डॉ राजीव कुमार ने वित्त मंत्री काे धन्यवाद दिया. आयुष प्रतिनिधिमंडल के डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ अशोक पासवान, डॉ सच्चिदानंद सिंह, डॉ मुकुल दीक्षित, डॉ आनंद सिन्हा इस मौके पर उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम