कोरोना के प्रभाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने स्थगित की कक्षाएं व् परीक्षाएं

कोरोना के प्रभाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने स्थगित की कक्षाएं व् परीक्षाएं

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने कार्यालय आदेश जारी किया है। इस आदेश में सभी कक्षाओं को स्थगित करने की बात कही गयी है। साथ ही वैसी परीक्षाएं, जो मार्च में शुरू होने वाली थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावे आदेश में कहा गया है कि स्नातकोत्तर विभाग हर दिन खुले रहेंगे, ताकि जरुरी कार्यों का निष्पादन हो सके। हालांकि टीचिंग व् नॉन-टीचिंग स्टाफ अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे ताकि उन्हें बुलाया जा सके।

आदेश में यह भी कहा गया है कि डिपार्टमेंट के हेड आवश्यकतानुसार अपने विवेक से कर्मियों को कार्यालय बुला सकते हैं। मतलब साफ़ है कि सिर्फ कक्षाओं को स्थगित किया गया है। यूनिवर्सिटी के सभी कार्यालय अपना कार्य करते रहेंगे। 

वहीं, कोरोना वायरस से बचने के लिए यूनिवर्सिटी के कला भवन में फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से सावधानियां बरतने को लेकर बड़ा बैनर लगाया गया।

इधर पीजी शिक्षक संघ ने भी यूनिवर्सिटी प्रशासन से कोरोना वायरस के प्रभाव को लेकर शिक्षकों एवं कर्मियों को छूट और 25 मार्च से होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की कमान, अनफिट और ओवरलोडेड वाहनों पर चलेगा सघन विधिक अभियान

वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि से जुड़ी सारी सूचनाएं वेबसाइट पर डाल दी गयी है। साथ ही परीक्षा स्थगित करने से सम्बन्धित सूचना अखबारों के माध्यम से परीक्षार्थियों को दी जायेगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया निरंतर जन-जागरूकता अभियान का आह्वान
Bokaro News: प्रदूषण नियंत्रण एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर बीएसएल में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
Palamu News: बाल संरक्षण और किशोर विकास को लेकर उपायुक्त ने की समन्वय बैठक
Pakur News: पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज गंभीर, बुलाई बैठक
Pakur News: जिले में खुलेंगे तीन नए स्पोर्ट्स डे बोर्डिंग केंद्र, उपायुक्त ने दी हरी झंडी
Pakur News: कंचनगढ़ गुफा और लीलातरी पर्यटन स्थल का होगा कायाकल्प और सौंदर्यीकरण
Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न