गठबंधन सरकार ने झारखंड में बहायी है विकास की गंगा: कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में की जनसभा
कल्पना सोरेन ने कहा कि गठबंधन सरकार के पांच साल में दो साल करोना काल में बीत गया. राज्य में मात्र तीन वर्षो में विकास की गंगा बहाई है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में बनी सरकार अपने कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान मे रखते हुए राज्य में कई उल्लेखनीय कार्य किया तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड वासियों का दिल जीता है.
हजारीबाग: इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया. मंच संचालन संयूक्त रूप से जितेन्द्र सिंह व निसार खान तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व झामुमो की स्टार प्रचारक सह विधायक कल्पना सोरेन ने गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया.

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड का निर्माण हुए 24 वर्ष हो गये लेकिन मूलवासियों को उनका हक और अधिकार से वंचित रखा गया. गठबंधन कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का रॉयल्टी का एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रूपया केन्द्र सरकार के पास बकाया है. ये आम जनता का पैसा है, जिसे झारखंड के विकास में लगाना था जिसे केन्द्र सरकार नही दे रही है. भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और उपेक्षा के कारण झारखंड का पूर्ण विकास नही हो पा रहा है. यदि दोबारा झारखंड में गठबंधन की सरकार आति है तो झारखंड में तेजी से विकास होगा. कार्यक्रम के अंत में नारा दिया हमसब का एक नारा, गठबंधन की सरकार आएगी दोबारा.
