गिरिडीह नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था होगी और मजबूत, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने दिए सख्त निर्देश
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और नियमित सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर
गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण की स्थिति, वार्डवार सफाई कार्यों की प्रगति तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रतिनिधि, आकांक्षा वेस्ट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि तथा सभी सफाई सर्किल प्रभारी उपस्थित थे।


बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वच्छता व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा वार्डवार सफाई कार्यों का सतत मूल्यांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
मौके पर उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित नगर निगम के अधिकारी साबिर अंसारी, निशांत वर्मा, सेवा महतो, दिलीप हाड़ी, अशोक हाड़ी, रवि कुमार वर्मा, नवीन कुमार सिंह, गौरी शंकर यादव सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


