झारखंडधाम हॉल्ट पर रोज उमड़ती भीड़, लेकिन यात्रियों के लिए नहीं हैं बुनियादी सुविधाएं
प्रतिदिन सैकड़ों यात्री पहुंचते हैं, लेकिन स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव
गिरिडीह जिले के झारखंडधाम रेलवे हॉल्ट पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पेयजल और पक्का पहुंच मार्ग नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गिरिडीह। राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में शामिल झारखंडधाम रेलवे हॉल्ट पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। यात्रियों के लिए न प्लेटफॉर्म की समुचित व्यवस्था है, न यात्री शेड और न ही स्टेशन तक पहुंचने के लिए पक्का मार्ग। धूप और बारिश के बीच यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के कई रेलवे स्टेशनों की तुलना में झारखंडधाम हॉल्ट पर अधिक यात्री आते हैं। इसके बावजूद कई महीनों से टिकट काउंटर बंद पड़ा है। इससे यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने या दूसरे स्टेशन से टिकट लेने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। इसे लेकर लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।


Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


