जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र

पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति के लिए विशेष पहल

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र
(मांगपत्र सौंपतीं मंजू कुमारी)

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर जमुआ में डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप की स्थापना सहित क्षेत्र की कई लंबित मांगों को लेकर विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

गिरिडीह: जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा। 

जमुआ ​विधायक मंजू कुमारी द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में जमुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। मांगपत्र के माध्यम से मुख्य मांगें की गई हैं। ​उच्च एवं तकनीकी शिक्षा: जमुआ में डिग्री कॉलेज की स्थापना और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति की मांग, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा मिल सके। ​बिजली संकट का समाधान: क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप की स्थापना और पावर सब-स्टेशन का निर्माण, ताकि बिजली की समस्या दूर हो और खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जा सकें। ​

सड़क और बुनियादी ढांचा: क्षेत्र की जर्जर एवं लंबित सड़कों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं के त्वरित समाधान की अपील। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से इन मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा कर रही है। 

इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की स्थिति में तुरंत ट्रांसफार्मर की उपलब्धता तथा आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि जमुआ की जनता के विश्वास, अधिकार और विकास के लिए मेरा संकल्प अटूट है। 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के हित में मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ​मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमुआ विधायक की सभी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनहित से जुड़े इन संवेदनशील विषयों पर सकारात्मक पहल करने और समस्याओं के त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें: झारखंड धाम में स्वच्छता पर मंथन, ई-वाहन से नियमित कचरा उठाव और सेग्रीगेशन शेड संचालन का निर्णय

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात