गिरिडीह: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शहादत अंसारी

गिरिडीह: पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात शहादत अंसारी

गिरिडीह: कई कांडों का वांछित कुख्यात अपराधी गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कई दिनों की रेकी कर बुधवार रात ताराटांड थाना क्षेत्र से हत्या और कई लूट की वारदातों का मास्टरमाइंड अपराधी शहादत अंसारी को दबोच लिया है। शहादत पर लूट के अनगिनत मामले दर्ज हैं, वहीं हत्या का आरोप भी शहादत पर लगा हुआ है। पूरे मामले में पुलिस ने गिरफ्तार अंसारी को जेल भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।
बताया गया कि शहादत अपनी गैंग के साथ गांडेय, बेंगाबाद, तारातांड, अहिल्यापुर व उसके आसपास के इलाकों में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसी सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई व आखिरकार इसे पकड़ लिया। इस बाबत एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मीडिया को बताया कि यह अपराधी इलाके में अपने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसी को देखते हुए एसडीपीओ जीतवाहन उंराव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम में चारों प्रभावित थाना क्षेत्र के कई वरीय अधिकारियों को सदल बल लगाया गया। टीम ने सूचना जुटाते हुए शहादत को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बुढ़वाशेर गांव में घेर लिया। इसकी गिरफ्तारी होने के बाद इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घर में छापा मारा गया। जहां से 1 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 1 टैब, 11 हजार नकद और 2 मोबाइल बरामद किया गया। शहादत अंर्तराज्यीय गिरोह का सरगना है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस पिछले दो वर्षों से परेशान थी।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/all-deputy-commissioners-add-more-people-to-yoga-day-chief-secretary

एसपी ने बताया कि इस अपराधी का लिंक इलाहाबाद और दिल्ली के अपराधियों से है। इस गिरोह ने हाल के कुछ वर्षों में गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिले में कोहराम मचा रखा था। दो माह पूर्व इस अपराधी को जब पुलिस पकड़ने गई थी तो उस दौरान पुलिस पर ही फायरिंग की थी। बताया कि अपराधी का सगा भाई समद भी खूंखार अपराधी है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में जिले में घटित कई घटनाओं में शामिल रहा था, लिहाजा इसके गिरोह के सदस्यों को खोजा जा रहा है।

Jharkhand Govt Ad
[URIS id=9499]

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत