Giridih News: "जलवायु अखड़ा 2026" संपन्न, हरित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन

अभिव्यक्ति, जागो और बनवासी विकास आश्रम द्वारा संयुक्त आयोजन

Giridih News:
(फ़ोटो)

गिरिडीह के न्यू बरगंडा स्थित अभिव्यक्ति फाउंडेशन में सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस पर “जलवायु अखड़ा 2026” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, किसानों और महिलाओं ने एकजुट होकर जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और टिकाऊ खेती पर गंभीर संवाद किया।

गिरिडीह: सारथी – झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर “जलवायु अखड़ा 2026” कार्यक्रम का आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, न्यू बरगंडा, गिरिडीह में उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन अभिव्यक्ति फाउंडेशन, जागो फाउंडेशन एवं बनवासी विकास आश्रम  द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में किसान, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ, पंचायत प्रतिनिधि, सामुदायिक कार्यकर्ता, युवा एवं अभिव्यक्ति फाउंडेशन, जागो फाउंडेशन और बनवासी आश्रम के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, न्यायपूर्ण बदलाव, सतत आजीविका, पर्यावरण संरक्षण एवं समुदाय आधारित विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक संवाद को मजबूत करना था।

चर्चा विशेष रूप से गिरिडीह जिले की वर्तमान परिस्थितियों एवं स्थानीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव, बदलती आजीविका एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सीधा प्रभाव ग्रामीण एवं वंचित समुदायों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में समुदाय आधारित पहल और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, टिकाऊ खेती, स्वदेशी उपायों को बढ़ावा, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत परिवहन एवं सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: गांव के युवाओं के लिए वरदान बना ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, कंप्यूटर सीख ग्रामीण युवा बदल रहे अपना भविष्य

इस अवसर पर “सारथी” नेटवर्क की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों का साझा मंच है, जो न्यायपूर्ण, हरित एवं समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। नेटवर्क समुदायों को सशक्त बनाने, नीति संवाद को बढ़ावा देने तथा जलवायु-संवेदनशील विकास मॉडल को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: चर्चित भाजपा नेता विजय चौरसिया अस्पताल में भर्ती, पेनक्रियाज में गड़बड़ी के बाद इलाज जारी

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिव्यक्ति फाउंडेशन से रूपम रॉय, प्रकाश दत्ता, संतोष कुमार, कंचन देवी (महिला अध्यक्ष), पंकज कुमार वर्मा (किसान), जागो फाउंडेशन से सरोजित कुमार, वैधनाथ जी, गेंदों प्रसाद वर्मा, राजू महतो, बनवासी आश्रम से रूपा कुमारी शामिल रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन
Koderma News: तेज आंधी-बारिश से रेल पटरी पर फिसलन, डेढ़ घंटे ठप रहा परिचालन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ समिति की बैठक, सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी में विलय का विरोध
Dhanbad News: झरिया में टाटा स्टील फाउंडेशन का समर कैंप संपन्न, 773 युवा खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण