16 दरिंदों ने लड़की के साथ किया था गैंगरेप, 11 दोषी करार, 10 को सजा का ऐलान
On
रांची/दुमका: जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पवन कुमार की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को 11 नामजद आरोपियों को दोषी करार दिया, इन हैवानों को अदालत 10 जून को सजा सुनाएगी। इसी कांड से संबंधित पांच नाबालिकों का मामला अभी जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है।
सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात 6 सितंबर 2017 को देर शाम श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर मौजूद एक सुनसान मैदान में हुई थी। 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमकर सायंकालीन बेला में घर वापस लौट रही थे, कि दोनों को आधा दर्जन लड़कों ने घेर लिया। उनके कैश चार हजार व मोबाइल ये कहते हुये मांगा कि तुमलोग गलत काम करने आये हो। इनके साथ मारपीट भी की। इनलोगों ने फोन करके वहाँ स्कूटी से दो- तीन लड़के और बुलाये, फिर पैदल व बाइक से 8 से 9 लड़के पंहुचे। इसके बाद सभी लड़कों ने हथियार का भय दिखाकर पीड़िता के साथ रेप किया था। पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201/ 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज करने के 36 घंटे के भीतर 8 सितंबर को 16 नामजद अभियुक्तों को दबोचकर जेल भेज दिया था। मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक एसपी सिन्हा पैरवी कर रहे हैं।
[URIS id=9499]

तत्कालीन एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल द्वारा इस मामले को लेकर एक पुलिस टीम गठित की थी। इस टीम में तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुफस्सिल विनय सिन्हा, नगर थाना प्रभारी इस्पेक्टर मनोज ठाकुर को शामिल किया गया था। गैंगरेप मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई, लेकिन केस के अनुसंधानकर्ता दुमका नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ठाकुर को बनाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्कूटी, पीड़िता के कपड़े, हेयरपिन, चाकू सहित साक्ष्य के लिहाज से अन्य सामान बरामद किये थे। साक्ष्म मजबूत करने के लिए फाॅरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता ली गई थी।
इन्हें किया गया था गिरफ्तार : ताराजोड़ा गांव के दानियल किस्कू, नवडीह के सदाम अंसारी, चांदोपानी के अनिल राणा, नवाडीह के कुर्बान अंसारी, कोदोखिंचा के सूरज सोरेन, शैलेंद्र मरांडी, जयप्रकाश हेम्ब्रम, अलविनुस हांसदा व सुभाष हांसदा, गुहियाजोरी के मार्शल मुर्मू व जॉन मुर्मू, तेलियाचक के शहबाज अंसारी, जियाउल अंसारी व इमरान अंसारी सहित बागडुबी के सुमन सोरेन व हाबिल टुडू।
Edited By: Samridh Jharkhand
