Dhanbad News: आरएसएस के स्थापना दिवस पर SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

200 से अधिक लोगों का किया गया मेडिकल चेकअप

Dhanbad News: आरएसएस के स्थापना दिवस पर SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का स्वास्थ्य शिविर.

आरएसएस के स्थापना दिवस के अवसर पर SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की एक टीम ने मौके पर शिविर लगाया और साथ ही कार्डियक एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. अस्पताल की टीम ने शिविर में उपस्थित लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया.

धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर धनबाद नगर के तत्वावधान में बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में शस्त्र पूजन एवं एकत्रीकरण का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर खेल-कूद, योग अभ्यास और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और नागरिकों ने हिस्सा लिया. 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर किसी भी प्रकार की मेडिकल संबंधित आपात स्थिति से निपटने के लिए SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मेडिकल टीम भी पूरी तरह तैयार थी. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की एक टीम ने मौके पर शिविर लगाया और साथ ही कार्डियक एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. अस्पताल की टीम ने शिविर में उपस्थित लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें लगभग 200 से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य परीक्षण किए गए.

स्वास्थ्य शिविर के दौरान, लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. SJAS अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों में मेडिकल सेवाओं की उपस्थिति से आपातकालीन स्थितियों को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शस्त्र पूजन और योग अभ्यास रहा, जिसमें युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. आयोजन के दौरान राष्ट्रभक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई प्रेरक सत्र भी आयोजित किए गए. यह आयोजन शहर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जहां न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया, बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदर्शों को भी साझा किया गया.

यह भी पढ़ें गिरिडीह स्टेडियम के पुनरुद्धार की मांग तेज, युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’