राज्य के बंद पड़े पर्वत कोल ब्लॉक शुरू होंगे, बाउरी ने कहा बीजेपी के प्रयास से हुआ सार्थक
धनबाद: किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता। झारखंड राज्य हमेशा से खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य रहा है। लेकिन आज भी कई कोल ब्लॉक सरकारी उदाशीनता के कारण बंद पड़े हैं। जिसे फिर से शुरू करने का प्रयास पिछली बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में किया था। झारखंड की पिछली बीजेपी की सरकार में मंत्री रहे अमर कुमार बाउरी ने कोयलांचल में बंद पड़े पर्वत कोल ब्लॉक को शुरू करवाने का प्रयास किया था। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी दिल्ली में मुलाकात की थी।

सीएमडी ने बताया कि बंद पड़े पर्वत कोल ब्लॉक की सारी कागजी करवाई पूरी कर ली गयी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से इसे शुरू करने की इजाजत मिल गयी है। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2020 के बाद पर्वत कोल ब्लॉक को अपने कार्यक्षेत्र में लेकर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। कार्य शुरू होने में दो से तीन महीने का समय लगेगा। मुलाकात के दौरान चंदनकियारी विधायक ने बंद पड़े पर्बत कोल ब्लॉक से जुड़ी सारी जानकारी सुनी।
चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा सरकार के अथक प्रयास से ही आज राज्य के बंद पड़े पर्वत कोल ब्लॉक शुरू होने वाला है। यह एक सुखद अनुभव है। पर्बत कोल ब्लॉक के शुरू होने से आस- पास के ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों एवं मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। कोरोना संक्रमण के कारण आज राज्य में लाखों मजदूर दूसरे राज्य से अपने राज्य आ गए हैं, ऐसे में राज्य का बेरोजगारी दर बढ़ गया है। अगर बंद पड़े कोल ब्लॉक शुरू हो जाते है तो राज्य पर आए इस समस्या से कुछ हद तक निपटा जा सकता है।
