झारखंड चुनाव : अमित शाह ने चतरा में नक्सलियों को दी बड़ी चेतावनी

झारखंड चुनाव : अमित शाह ने चतरा में नक्सलियों को दी बड़ी चेतावनी

 

चतरा/गढवा : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह आज दूसरी बार झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने सूबे के दौरे पर हैं. अमित शाह ने आज चतरा एवं गढवा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. अमित शाह ने चतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए लातेहार नक्सली हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि अभी-अभी लातेहार में चार पुलिस जवान शहीद हुए हैं, मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि जितनी खैर मनानी है मना लो, चुनाव बाद फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है और हम तुम्हें जड़ से उखाड़ फेकेंगे.

अमित शाह ने लोगों से कहा कि जब भी आप वोट देने जाएं तो अस्थिर सरकार मत बनाइएगा. कभी कोई निर्दलीय राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता था, दिल्ली में कांग्रेस को करोड़ों रुपये भेजता रहता था. उन्होंने कहा कि अस्थिर सरकार में कभी झारखंड का विकास नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड को अटल जी ने बनाया और मोदी जी एवं रघुवर जी ने इसे संवारने का काम किया.

गढवा में अमित शाह ने कहा कि झारखंड के चुनाव में एक ओर भाजपा है जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए काम करती है और दूसरी ओर कांग्रेस एवं झामुमो का गठबंधन है, जिन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा झारखंड को कुछ दिया नहीं.

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में नक्सलवाद समाप्त करके यहां विकास का मार्ग भाजपा सरकार ने प्रशस्त किया है. अकेले गढवा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने 515 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाने का काम किया है. वर्षाें से लंबित मंडल डैम के निर्माण का काम मोदी सरकार के आने के बाद पूरा हुआ.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी