शर्मनाक: माता-पिता का हाथ तोड़कर बहू और बेटे ने घर से निकाला

शर्मनाक: माता-पिता का हाथ तोड़कर बहू और बेटे ने घर से निकाला

चतरा: प्रखंड के कोदलाया बिशनपुर गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना को अंजाम दिया गया। जमीन के भूखे बेटे और बहू ने अपने जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेरहमी से मारपीट किया। जिसमें माता और पिता दोनों का हाथ टूट गया। पीड़ित माता- पिता केदार यादव और ऐतवरिया देवी है। वहीं मानवता को शर्मसार करने वाले बेटे और बहू मोती यादव और सुशीला देवी हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने राज्य के बाबा मंदिर व पहाड़ी मंदिर में बाबा भोले के ऑनलाइन दर्शन का किया प्रबंध, जानें

बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वह अपने जीविकापार्जन के लिए घर के सामने खेत में फसल लगाने के लिए घोरान लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों बहू- बेटे वहां आ पहुंचे और घोरान घेरने से दोनों को रोक दिया। माता पिता ने घोरान घेरना बंद नहीं किया, तो बहु और बेटे ने मिलकर इनके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। दोनों दर्द से कराहते रहे और बहु-बेटा उन पर कहर बरपाते रहे।

यह भी पढ़ें: बायोमैट्रिक उपस्थिति बनाने वाले कर्मचारियों को ही मिलता है वेतन: माइका

जब बुजुर्ग दंपति का बड़ा बेटा सोनू यादव और बड़ी बहू रीता देवी वहां पहुंची, तो दोनों आरोपी बहु और बेटा पिता को छोड़कर घर के अंदर चले गए और दोबारा घर में घुसने पर माता-पिता को जान से मार देने की धमकी भी दिया। पीड़ित माता-पिता ने बताया कि इससे पूर्व ही जमीन जायदाद के लालच में उनका छोटा बेटा और बहू इनके साथ मारपीट कर चुके हैं। बेटा-बहू खुद पक्के मकान में रहते हैं और बेसहारा व असहाय की जिंदगी जी रहे वृद्ध दंपति टूटे-फूटे कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहे हैं। दोनों घटना के बाद थाना पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार