जर्मनी के फैशन इंडस्ट्री में पांव जमा रही है चाईबासा की ज्योति सीमा देवगम 

पहली "हो" ट्राईबल एंटरप्रेन्योर भी बनी। 

जर्मनी के फैशन इंडस्ट्री में पांव जमा रही है चाईबासा की ज्योति सीमा देवगम 

जर्मनी में फैशन फर्म में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं ज्योति सीमा देवगम कभी वकील तो कभी एसबीआई इंप्लॉई रही सीमा को क्रियेटिव माइंड ने पहुंचा दिया जर्मनी

चाईबासा: चाईबासा भले ही छोटा सा शहर हो। लेकिन यहां का फैशन खूब चर्चित व विदित है। फैशन की समझ यहां के लोगों में कमोबेश ठीक है। इस बात को साबित किया है चाईबासा की रहनेवाली आदिवासी हो समुदाय की ज्योति सीमा देवगम ने। वो भी अपने शहर में नहीं, अपने देश में भी नहीं। बल्कि विदेश में। वो भी जर्मनी में। वह फैशन इंडस्ट्री में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यूरोप के किसी शहर में फैशन उद्यमिता में  ऐसी उपलब्धि हासिल करनेवाली वह पहली "हो" ट्राईबल एंटरप्रेन्योर भी बन गयी है। उनकी पढ़ाई वहीं हुई थी और फैशन के प्रति रुचि की वजह से उसने अपनी दोस्त मैरी के साथ वहीं फैशन फर्म, जिसका नाम मैरी एंड सीमा जीएमबीएच है, की स्थापना की। सीमा इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर बन गयी और मैरी क्रियेटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल ली। जल्द ही नये आइडियाज व डिजायंस के कारण यह फर्म चर्चित हो गया। 

IMG-20240722-WA0066

फैशन के जुनून ने कई नौकरियां छुड़वायीं 

चाईबासा निवासी सीमा 2012 में रांची के मारवाड़ी कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन है। इसके बाद एलएलबी की पढ़ाई की। बाद में जर्मनी जाकर उन्होंने मास्टर डिग्री प्राप्त की। उसने कुछ समय रांची हाईकोर्ट में भी काम किया था। एसबीआई में भी नौकरी की थी। जबकि एक आइटी फर्म में एचआर का काम भी बखूबी कर चुकी थी। लेकिन फैशन की रुचि ने सब छुड़वा दिया और विदेश में खुदकी कंपनी खोलकर अपनी तकदीर बदल डाली। उनकी माता का नाम शांति देवगमभा तथा पिता का नाम नीरज देवगम है। सीमा अब जर्मनी में ही रहती है और फैशन इंडस्ट्री संभालती हैं।

Edited By: Ranju Abhimanyu

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न