बोकारो: एक करोड़ का इनामी नक्सली सब ज़ोनल कमांडर अनमोल के घर पहुंची चाईबासा पुलिस

चाईबासा जिले के अलग- अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं

बोकारो: एक करोड़ का इनामी नक्सली सब ज़ोनल कमांडर अनमोल के घर पहुंची चाईबासा पुलिस
इश्तेहार चिपकाया पुलिस

गोइलकेरा एसआई प्रकाश कुमार ने बताया कि सुशांत उर्फ अनमोल दा के खिलाफ चाईबासा जिले के अलग- अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया गया है।

बोकारो: जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित वंशी गांव में गिरफ्तारी वारंट लेकर मोस्ट वांटेड नक्सली सुशांत दा उर्फ अनमोल दा के घर चाईबासा पुलिस पहुंची। सुशांत का घर बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के बंशी गांव के जरवा टोला में है।  

चाईबासा पुलिस को अनमोल उर्फ सुशांत घर पर नहीं मिला जिसके कारण पुलिस को उसके घर पर इश्तेहार चिपकाने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। चाईबासा के गोइलकेरा एसआई प्रकाश कुमार ने बताया कि सुशांत उर्फ अनमोल दा के खिलाफ चाईबासा जिले के अलग- अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं तथा उसके खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया गया है। पुलिस वारंटी के विरुद्ध कार्रवाई के साथ इश्तेहार चिपकाने पहुंची थी।

चाईबासा पुलिस के साथ पेंक थाना के एसआई पिनियस मुंडा और पुलिस बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने अनमोल दा के घर उसकी गिरफ्तारी को लेकर पर इश्तेहार चस्पा कर सूचना दी। मालूम हो कि अनमोल के खिलाफ झारखंड, बिहार और उड़ीसा के सब जोनल प्रभारी और एक करोड़ का इनामी है। इसके पहले भी दो बार चाइबासा पुलिस द्वारा इसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया था।

 

यह भी पढ़ें Chaibasa News : विशेष बच्चों ने दिखाया हुनर: एस्पायर मदर्स विंग्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाई प्रतिभाएं

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान