पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ दी गयी विदाई

बेटे अंशुमान सिन्हा ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ दी गयी विदाई
शारदा सिन्हा (फाइल फोटो)

अंतिम संस्कार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसी दिन शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गयी.

पटना: बिहार कोकिला के नाम से प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा आज पंचतत्व में विलीन हो गयी. नम आंखों से लोगों ने उन्हें तिलांजलि दी. उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनको मुखाग्नि दी. गुरुवार को दिन के 10.30 बजे गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर अग्नि को समर्पित कर दिया गया. उनके अंतिम संस्कार में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसी दिन शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गयी.

इससे पूर्व शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके घर से गुलबी घाट के लिए रवाना हुआ. गायिका शारदा सिन्हा के घरवालों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा शारदा सिन्हा के प्रशंसक मौजूद रहे. इस दौरान शारदा सिन्हा अमर रहें और छठि मइया जय के नारे लगाए गए.

बता दें कि शारदा सिन्हा का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में 5 नवंबर को हुआ था. छठ महापर्व के पहले दिन शारदा सिन्हा ने रात करीब 9:20 बजे अंतिम सांस ली थी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की थी. उन्होंने पटना के जिलाधिकारी को इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था.

 

यह भी पढ़ें साहिबगंज में बैंक सुरक्षा की सघन जांच: भीड़ बढ़ने पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान