नीतीश कुमार ने हरिवंश व रामनाथ ठाकुर को फिर बिहार से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

नीतीश कुमार ने हरिवंश व रामनाथ ठाकुर को फिर बिहार से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

पटना : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए आज दो नामों का एलान किया. इसमें पहले उम्मीदवार हरिवंश व दूसरे उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर हैं. हरिवंश प्रभात खबर अखबार के पूर्व संपादक हैं और वर्तमान में राज्यसभा के उप सभापति हैं. वहीं, रामनाथ ठाकुर दिग्गज नेता कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं. 2014 में ही इन दोनों को नीतीश कुमार ने एक साथ राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था.


इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं महासचिव आरसीपी सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया.

बिहार में पांच सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव हो रहा है, जिसमें दो सीटें जदयू, दो सीटें राजद और एक सीट भाजपा के जीतने की संभावना है. उधर, भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर के बेटे को आज बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी