कोरोना वायरस को लेकर शारदा फाउंडेशन ने चलाई जागरूकता अभियान
On
रांची: राजधानी में शुक्रवार को सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर राँची रेलवे स्टेशन में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों को हिदायत दी गयी कि इस वायरस से घबराने की जरुरत नहीं है। सिर्फ थोड़ी सतर्कता बरतने पर कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।
संस्था के सदस्य राजीव रंजन एवं अशुतोष द्विवेदी ने यात्रियों को सलाह दी कि एक निश्चित अन्तराल पर हाथों को साबुन या हैंडवाश से धोते रहें। अगर मुमकिन हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा यह भी बताया कि लोगों से मिलें तो हाथ मिलाने से बचें। इसके बदले में अभिवादन के तौर पर नमस्कार करें। साथ ही सार्वजानिक जगहों पर छींकने-खांसने से बचें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



