दीपावली कल, वृष लग्न शाम 6.51 से रात 8.48 बजे तक मां लक्ष्मी की सर्वश्रेष्ठ पूजा

दीपोत्सव: घरों और मंदिरों में होगी मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा

दीपावली कल, वृष लग्न शाम 6.51 से रात 8.48 बजे तक मां लक्ष्मी की सर्वश्रेष्ठ पूजा

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया गया और इसके साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई। इस वर्ष दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जो रात्रि व्यापिनी अमावस्या के दिन पड़ेगी। ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा के लिए वृष लग्न सबसे शुभ माना गया है। घरों और मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसमें गणेशजी और लक्ष्मीजी की प्रतिमा स्थापित कर पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक, शृंगार, भोग और आरती शामिल है। पूजा के दौरान शुभ मुहूर्त और चौघड़िया का पालन किया जाएगा। यह पर्व जीवन में समृद्धि, सौभाग्य, यश और प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है।

कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया गया। इसके साथ ही दीपोत्सव की शुरुआत हो गई। यह पर्व 23 अक्टूबर को भाईदूज तक कई शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। दीपावली सोमवार 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 02.44 बजे में प्रवेश करेगी, जो 21 अक्टूबर को संध्या 04.26 बजे तक रहेगी। इसलिए रात्रि व्यापिनी अमावस्या 20 को है। इसलिए दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार गृहस्थ के लिए माता लक्ष्मी की पूजा शुभ लग्न में वृश्चिक लग्न प्रातः 08:16 से 10:23 बजे, वृष लग्न शाम 06:51 से 08:48 बजे तक, प्रदोष काल संध्या 05:17 से 07: 56 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दिन 11:10 से 11: 56 बजे तक होगी। मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी पूजा के लिए वृष लग्न सबसे उत्तम होता है। इसमें माता की पूजा करने से मां घर में स्थिर रूप से विराजमान होती हैं। इस समय में जो भी पूजा करते हैं, उनका यश, मान और धन सबकुछ बढ़ता है। सोहराई व भौमवती अमावस्या 21 अक्टूबर को होगी।

घरों-मंदिरों में होगी मां लक्ष्मी व गणेशजी की पूजा

 दीपावली का शुभ दिन सबके जीवन में सकारात्मकता के साथ साथ समृदि्ध और सौभाग्य को लेकर आता है। यही कारण है कि इस दिन मंदिरों से लेकर घरों तक मां लक्ष्मी व गणेशजी की विधिवत पूजा की जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य, प्रेम तथा यश-वैभव बना रहता है। लक्ष्मी जी की पूजन हमेशा संपूर्ण विधि विधान से ही करना चाहिए, जिससे पूजा का पूर्ण फल मिलता है।

लक्ष्मी पूजन विधि

पूजन के लिए चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान गणपति और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पहले गणेश जी का पूजन करें, फिर पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करके माता का शृंगार करें और शृंगार सामग्री अर्पित करें। इसके बाद इसके बाद फल, खीर और मिठाई आदि का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाएं। पूजा के अंत में, लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त आदि का पाठ कर आरती गाएं।

20 अक्टूबर दीपावली पूजन का चौघड़िया:-

अमृत: प्रातः 05: 49 से 07 :15 तक
शुभ : प्रातः 08 :41 से 10: 07 तक
चार : अपराह्न 12 : 59 से 02 :25 तक
लाभ : अपराह्न 02 : 25 से 03 : 51 तक
अमृत : संध्या 03 : 51 से 05 : 17 तक
चार : संध्या 05 : 17 से 06: 51 तक
लाभ : रात्रि 09 : 59 से 11: 33 तक
शुभ : रात्रि 01: 07 से 02: 41 तक

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला: अब एक QR कोड से दूर होगी कांवड़ियों की परेशानी, रविवार को भी चलेगी मधुपुर-कोडरमा

लक्ष्मी पूजा में व्यापारियों के लिए लग्न

वृश्चिक : प्रातः 08:06 से 10:23 तक
कुंभ : अपराह्न 02: 13 से 03 : 44 तक
वृष : संध्या 06 : 51 से 08 : 48तक
सिंह : रात्रि 01 : 19 से 03 : 33 तक
प्रदोष काल संध्या 05 :17 से 07: 56 तक

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक