कर्ज चुकाने में बनाया कीर्तिमान, एक ही दिन में चुकाया लाखों का कर्ज नकदी में

कर्ज चुकाने में बनाया कीर्तिमान, एक ही दिन में चुकाया लाखों का कर्ज नकदी में

जमशेदपुर: सीबीआइ जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, जमशेदपुर स्थित इंडो-डेनिश टूल रूम (आइडीटीआर) के डीजीएम आशुतोष कुमार पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में खुलासा हुआ है। इसके अनुसार अधिकारी के रिश्तेदारों ने बैंक से लिए गये लाखों रुपयों के कर्ज को एक ही दिन में चुका दिया। साथ ही लाखों रुपयों के कुछ कर्ज को आठ महीने में नकदी में चुकाने का कीर्तिमान भी बनाया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार आशुतोष ने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर आय से अधिक 1.96 करोड़ रुपये की संपत्ति जमा की। साथ ही इस गोरख कार्य से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने अपनी पत्नी चयनिका कुमारी और रिश्तेदार केशव वत्स के नाम पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के आदित्यपुर ब्रांच से कर्ज लिया। इस पैसे को उसने फिक्स डिपाजिट किया और प्रॉपर्टी बनायी। इसके बाद कर्ज के रकम को कम समय में नकदी में चुका दिया। इस तरह से कर्ज लेने-चुकाने का सिलसिला काफी समय तक चला।

सीबीआइ के अनुसार इस तरह के दस मामले सामने आये हैं। जांच में पता चला कि डीजीएम का रिश्तेदार केशव की आमदनी इतनी नहीं थी कि वह लाखों का कर्ज कम समय में चुका सके। साथ ही केशव ने सीबीआइ जांच के बाद ही इनकम टैक्स रीटर्न फाइल किया।

 

यह भी पढ़ें: Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में ग्रीन बिल्डिंग और एनर्जी सिमुलेशन पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी