28वीं पुण्यतिथि में याद किये गये राजीव गांधी
On
रांची: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 28 वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर कांग्रेस परिवार समेत पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उन्हें भावभीनी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
[URIS id=8357]
सुबोधकांत सहाय ने स्वर्गीय गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज का दिन एक तरह से शहादत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा कि वक्त भले ही अपने रफ्तार से आगे जा रहा है, लेकिन देश के कुछ ऐसे सपूत होते हैं, जिनकी शहादत को कभी भुलाया जा नहीं सकता। देश के लिए उन्होंने कई अहम कार्य किये। पंचायती राज व्यवस्था एक प्रकार से उन्हीं की देन हैं, जिसके कारण लाखों की तादात में ग्रामीण महिलाएं नेता बनकर उभरी हैं। इसके अलावे आईटी के क्षेत्र में उन्होंने दूसरा बड़ा योगदान दिया। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश को सक्षम नेतृत्व के रूप में स्वर्गीय राजीव गांधी उभर कर सामने आ रहे थे तो प्रकृति ने उनको हम लोगों से छीन लिया। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में भी स्वर्गीय गांधी के योगदान की बातें कहीं। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किये।
Edited By: Samridh Jharkhand
