तेजस्वी मिले अपने पिता लालू से, दिल्ली चुनाव में पराजित भाजपा पर जमकर साधा निशाना
On
राँची: राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता और रिम्स में इलाजरत अपने पिता लालू प्रसाद यादव से रिम्स में मुलाकात की। तेजस्वी ने लालू की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश की वतमान आर्थिक स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा की देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है।
वहीँ दिल्ली चुनाव में केजरीवाल की जीत पर कहा कि देश तोड़ने और संविधान बदलने वालों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया। झारखंड के बाद दिल्ली में पराजय का असर बिहार के चुनावों पर भी पड़ेगा। वही केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होने की बात पर कहा की अभी उन्हें इसका निमंत्रण नही मिला है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



