भाजपा के झूठ से सावधान रहे जनता: सहाय

भाजपा के झूठ से सावधान रहे जनता: सहाय

रांची: महागठबंधन के रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने शनिवार को ओरमांझी प्रखंड के गांव में पंहुचकर लोगों से वोट की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने आयोजित सभा के बाबत कहा कि भाजपा झूठे वादे से सत्ता प्राप्त करके उसे जमीन पर नही उतारती है, ऐसे में जनता सावधान रहे।
सुबोधकांत ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरीब जनता के विकास हेतु कोई कार्य नही किया। पीएम ने चुनाव जीतने के बाद सभी के खाता में 15 लाख देने का वाया किया, झांसा के लिए जीरो बैलेंस पर लोगों का बैंक में खाता भी खुलवा दिया व फिर उसके बाद 15 लाख और बैंक खाता खुलवाने की बात कहकर जनता को बरगलाया। प्रधानमंत्री ने 5 साल बड़े पूंजीपतियों के विकास व उनकी सेवा में लगा दिया ।
आज भी झूठी दलील व झांसे का कार्यक्रम जारी है, लेकिन जनता अब इसमें फंसनेवाली नही। सहाय ने मेसरा, विकास, इरबा, चूटूपालू जयडीहा इचादाग, लूपुंग, पिपरावाड़ा बगीचा, टुंडाहुली, डहू, मंडाटांड, बरवे, गगारी, ओरमांझी बाजार, ब्लॉक चौक व चकला सहित कई गांवों का दौरा करके लोगों से वोट देने की अपील की।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
Sahibganj News: प्रोफेसर कुमार प्रशांत भारती ने 14वीं बार किया रक्तदान, बचाई गंभीर मरीज की जान
नाग पंचमी पर ब्रह्माकुमारी केंद्र में विशेष पूजन, श्रृंगार आरती और आध्यात्मिक महिमा का हुआ वर्णन
Sahibganj News: जाली नोट कांड में फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तिहार, ढोल-बाजे के साथ पहुंची टीम
Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Sahibganj News: बरहरवा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म-1 पड़ा छोटा, दिव्यांग-बुजुर्ग और महिला यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Sahibganj News: तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, सड़क की बनावट पर उठे सवाल
संस्कार भारती रांची का सावन मिलन, कजरी और कविताओं से सजा कार्यक्रम