बाबूलाल के ऐलान के बाद बढ़ा सियासी तापमान, मिलने पहुंचे रामेश्वर

बाबूलाल के ऐलान के बाद बढ़ा सियासी तापमान, मिलने पहुंचे रामेश्वर

समृद्ध डेस्क: विधानसभा चुनाव के ऐलान के तुरंत बाद झारखंड की राजनीति तेजी से बदलने लगी है। यहां हाई वोल्टेज राजनीति का दौर शुरू हो चुका है। रविवार को जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी द्वारा झारखंड की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान किये जाने के बाद सोमवार को महागठबंधन की एकता बचाने की कवायद तेज कर दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकत कर बंद कमरे में गुफ्तगू की, इस दौरान क्या बातें हुईं ? ये साफ नहीं हो सका है।

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

भीतरखाने से मिल रही खबरों के मुताबिक मरांडी ने हेमंत सोरेन का नेतृत्व मानने से इंकार कर दिया है। मरांडी के इंकार के पीछे एक बड़ा कारण महागठबंधन में अब तक सहमति नहीं होना भी माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक चारा घोटाले में सजायाफ्ता और बीमारी के कारण रिम्स में इलाजरत किंग मेकर के रुप में पहचान रखनेवाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भीतर ही भीतर महागठबंधन की एकता का बीड़ा उठा रखा है।

यह भी समझा जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इसी के तहत श्री मरांडी से मिले हैं। सूत्रों की मानें तो झाविमो प्रमुख खुद राजधनवार सीट से चुनाव लड़ेंगे व हर सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। वर्तमान स्थिति को देखने के बाद मुकाबला भाजपा बनाम विपक्ष नहीं, बल्कि त्रिकोणीय होने के आसार हैं। मरांडी कांग्रेस व झामुमो के रवैये को नकारात्मक मानकर चल रहे हैं।

पांच और छह नवंबर को बैठक

मरांडी का कहना है कि उनका अंर्तमन अलग चुनाव लड़ने को कह रहा है, वे इसके पीछे पूर्व के अनुभव को भी कारण बताते हैं। कहते हैं कि केवल महागठबंधन को लेकर बैठके हुईं है, लेकिन गंभीर रुप में कोई बातचीत नहीं हो पायी है। श्री मरांडी का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन करने से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं से चर्चा करने के लिए पांच और छह नवंबर को बैठक बुलाई है, इसी में सर्वसम्माति से राय ली जाएगी। गौरतलब है कि जेवीएम लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा था, लेकिन नेतृत्व के मुद्दे पर अब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रास्ता अलग कर लिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेंगे। चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

सीट शेयरिंग में फंसा पेंच

एक तरफ कांग्रेस श्री मरांडी को विपक्ष में सम्मानपूर्ण प्रतिनिधित्व देने की पक्षधर लग रही है,  वहीं जेएमएम मरांडी को अधिक सीटे देने की पक्षधर नहीं है। मरांडी व रामेश्वर उरांव की मुलाकात को दो चश्में से देखा जा सकता है। पहला हेमंत सोरेन ने रिम्स में लालू प्रसाद से मिलकर महागठबंधन को मिलाने का प्रयास अपने स्तर से किया, वहीं कांग्रेस ने झट से सेामवार को बाबूलाल मंराडी से मिलकर उनके साथ चलने का दांव खेल दिया। विपक्ष के दो धड़ अपनी ताकत का अहसास अपने तरीके से कराने में जुटे हैं। कांग्रेस झामुमों के साथ भी बातचीत कर रही है, ताकि किसी हालात में महागठबंधन को एक किया जा सके। ऐसे में आनेवाले प्रत्येक पल झारखंड की राजनीति का दिलचस्प नजारा पेश करेगा।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा

 

बाबूलाल के सामने होगी चुनौती

बाबूलाल मरांडी तबे एकला चलो रे की राह पकड़ चुके हैं, लेकिन इस चुनाव में झाविमों के समक्ष मान्यता व सिंबल बचाने की चुनौती भी खड़ी हो सकती है। एक तरफ जहाँ पार्टी से जीतकर विधानसभा पहुंचे 8 में से 7 विधायक दूसरे दलों में है। ऐसे में पार्टी के अंदर अधिक विश्वसनीय प्रत्याशी का आभाव है। जिन्हें जिताऊ चेहरा माना जा सकता है। दूसरी ओर, राज्य स्तरीय दल की मान्यता और सिंबल बचाने के लिए पार्टी को विधानसभा चुनावों में कम से कम दरे सीटें जीतनी होगी या फिर वैध मतों के लिहाज से कम से कम 8 फीसद वोट की दरकार होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर