नवजोत सिंह सिद्धू फिर जीते, हाइकमान से मनवा ली अपनी सारी मांगें
नयी दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह की विदाई की वजह बताए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने भी फिर हाइकमान से अपनी सारी मांगे मनवा ली। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से उनके इस्तीफे का विवाद खत्म हो गया। सिद्धू अब अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मालूम हो कि बीते पखवाड़े उन्होंने नाराजगी वश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।
नवजोत सिंह सिद्धू व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत कल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।
दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे। pic.twitter.com/ziITu7ECY0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2021
दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/zLoO7bT6nP
यह भी पढ़ें Maha kumbh 2025: इस बार का महा कुम्भ क्यों है इतना खास, जाने से पहले जान लीजिए इसका महत्व— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2021
इस मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि जो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी ड्यूटी शुरू कर रहे हैं। हमारे लिए इस्तीफे का मामला खत्म हो गया है।
उन्होंने(नवजोत सिंह सिद्धू) राहुल गांधी से कहा कि वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी ड्यूटी शुरू कर रहे हैं। हमारे लिए इस्तीफ़े का मामला खत्म हो गया है: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत pic.twitter.com/gyxtjdJX8j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2021
वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मैंने सभी मुद्दे राहुल गांधी को बताए और वो सब हल हो गए हैं।
मैंने सभी मुद्दे राहुल गांधी जी को बताए और वो सब हल हो गए हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू pic.twitter.com/t8f8zWU1Bi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2021