झामुमो विधायक के बदले तेवर, मोदी को बताया आइडियल

झामुमो विधायक के बदले तेवर, मोदी को बताया आइडियल

रांची: झामुमो से मांडू विधायक जेपी पटेल का झामुमो से मोह भंग हो गया है। उन्होंने महागठबंधन को स्वार्थी तबकों का गठबंधन करारते हुये अपना चोला बदल लिया है। अब गुरुजी व हेमंत सोरेन से हटकर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी भा गये हैं। लोस चुनाव में मतदान से पूर्व लगे इस तगड़े झटके ने जेएमएम को झंकझोर दिया है।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान जेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश मेरे लिए सबसे अहम हैं। देश को सिर्फ मोदी ही चला सकते हैं। जेपी पटेल ने कहा कि राज्य मैं जहां- जहां स्व.टेकलाल महतो के समर्थक होंगे वहां- वहां मैं भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करूंगा। उन्‍होंने पार्टी पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक जेएमएम से रिजाइन नहीं किया है, पार्टी पर इसका फैसला छोड़ दिया है। देश व राज्य के हित में मैंने यह फैसला लिया है। महागठबंधन को उन्होंने स्वार्थ गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी इसे जो समझे, लेकिन मेरे मन में मोदी हैं। जेपी पटेल झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापकों में से एक स्व. टेकलाल महतो के पुत्र हैं और मांडू से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं।

हेमंत पर पद लोलुपता का आरोप:
जेपी पटेल ने झामुमो को छोड़ने का मन बना लिया है , उनकी बोली से ये साफ है। पटेल ने साफ कहा कि झामुमो महज वन मैन शो बनकर रह गई है। कहा कि हेमंत सोरेन अपना पद खुद ले लेते हैं, विडंबना ये है कि इसमें पार्टी के अन्य लोगों की कोई राय नही ली जाती है। पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो आने वाला समय बताएगा चुनावी नतीजों से मेरे फायदे व नुकसान का अंदाजा भी लग जायेगा। पार्टी द्वारा कार्रवाई पर के बाबत पूछे प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन ऊपरी नेताओं के बीच बनता है विधायक, पार्टी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं कि कोई राय इसमें नहीं ली जाती हैं।
कहा कि मैं भी गठबंधन से उम्मीदवार था, हजारीबाग या गिरिडीह से चुनाव लड़ने का इच्छुक था , लेकिन गठबंधन ने मुझे इस लायक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि देश के हालात एनडीए ही ठीक कर सकती है एनडीए ने ही झारखंड अलग राज्य दिया था स्वर्गीय टेकलाल महतो विनोद बिहारी और शिबू सोरेन झामुमो का गठन किया था लेकिन आज इस में केवल एक व्यक्ति की ही चल रही है। टेकलाल बाबू की राजनीतिक विरासत को मटिया मेट करने की साजिश चल रही है। इसके पूर्व पार्टी नेताओं की एक बैठक विधायक आवास पर आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे जहां सर्वसम्मति से राजग उम्मीदवारों के समर्थन का निर्णय लिया गया। बहरहाल ऐसे में राजनीति जानकार मान के चल रहे हैं, पटेल के इस बगावती तेवर से झामुमो को जोर का झटका धीरे से लग सकता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक झारखंड के खनिज पर दिल्ली का शिकंजा नहीं चलेगा: विजय शंकर नायक
Giridih News: लगटा बाबा कॉलेज में ‘शतावरी एक अमूल्य औषधि’ पर विचार गोष्ठी, किसानों और छात्रों ने लिया लाभ
लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का स्थापना समारोह भव्य रूप से संपन्न, अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष
Student Protest: राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने की अपील
NTA में बड़ा फेरबदल! 50 से ज्यादा कर्मचारी हटे, अब परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था में होंगे व्यापक बदलाव
तारापीठ होटल अग्निकांड में 8 की मौत, सीएम शुभेंदु बोले- लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Deoghar News: जसीडीह-मानिकपुर में कथित अवैध तेल कारोबार का आरोप, निगरानी व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंज महाविद्यालय में नव नामांकित छात्रों का परिचय कार्यक्रम आयोजित
भारत ने अमेरिका से 30 महीने की लीज पर लिए 2 MQ-9B सशस्त्र ड्रोन, 1,943 करोड़ में हुआ समझौता
Crime News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते बांटरा थाने के सब-इंस्पेक्टर सुब्रत सरकार गिरफ्तार
झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Jharkhand News: बोकारो की लापता युवती मामले में हाई कोर्ट सख्त, 10 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब