शिवसेना नेता ने भागवत से गडकरी को सरकार गठन के लिए मध्यस्थ बनाने की मांग की

शिवसेना नेता ने भागवत से गडकरी को सरकार गठन के लिए मध्यस्थ बनाने की मांग की

 

मुंबई : महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के कई दिनों बाद सरकार गठन के लिए भाजपा-शिवसेना के बीच सहमति नहीं बनते देख कर एक नेता ने आरएसएस से हस्तक्षेप की मांग की है. शिवसेना के वरिष्ठ नेता और उद्धव ठाकरे के सलाहकार किशोर तिवारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने मांग उठायी है कि राज्य में सरकार गठन के लिए नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता को मध्यस्थ बनाया जाये. उन्होंने दावा किया कि अगर गडकरी जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता को मध्यस्थ बनाया जाएगा तो दो घंटे के अंदर समाधान निकाल देंगे. उन्होंने कहा कि गडकरी इसके लिए समर्थ हैं.

किशोर तिवारी ने कहा कि भाजपा एवं शिवसेना के मूड एवं देवेंद्र फडणवीस के काम करने के तरीके को देखते हुए यह उचित होगा कि किसी वरिष्ठ अनुभवी नेता को दोनों दलों के हिंदुत्व व विकास के एजेंडे को पूरा करने के लिए भेजा जाए. मालूम हो कि गडकरी महाराष्ट्र से आते हैं और मुख्यमंत्री फडणवीस को उन्होंने ही राजनीति में आगे बढाया था. किशोर तिवारी ने कहा कि यह उचित होगा कि पहले 30 महीने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं शिवसेना गठबंधन विजेता बनकर उभरा, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लोकर दोनों दलों के बीच मतभेद है. शिवसेना चाहती है कि दोनों दल के नेता ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर रहें, लेकिन बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध: बाबूलाल मरांडी

उधर, एक संभावना यह भी बन रही है कि भाजपा अन्य दलों में होने वाली टूट-फूट व निर्दलीयों से सरकार बना ले या शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन से सरकार बना ले. पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात के बाद कयासों का दौर तेज हो गया था.

यह भी पढ़ें: 9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता
भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा
9 जून का इतिहास: एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और कई महत्वपूर्ण घटनाएं
रिश्तों का कत्ल!शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ले ली मां की जान
201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव